फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Reflectors installed on tractor-trolley to prevent accidents

Moradabad News: कोहरे में हादसे रोकने को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए रिफ्लेक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Reflectors installed on tractor-trolley to prevent accidents
मुरादाबाद। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को कांठ रोड पर यातायात पुलिस ने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए। इस दौरान ट्रैक्टर चालकों को बताया गया कि वह यातायात नियमों का पालन करें और कोहरे में बहुत ही सावधानी पूर्वक ड्राइविंग करें।
विज्ञापन

टीआई अनुराधा सिंघल ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक जा रहा है। इसके अलावा नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 से 25 दिसंबर के बीच यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर 4135 वाहन, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 238 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले पर 613 वाहन, बिना बीमा के वाहन चलाने वाले 301 वाहन, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 966 वाहन, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 677 वाहन और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 196 वाहन चालकों का चालान किया गया है। सोमवार को कांठ रोड पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, ट्रक, टैंपो और समेत अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए हैं। उधर, सीओ हाईवे आशीष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बाजपुर बस स्टैंड पर बस यूनियन के पदाधिकारी,ऑटो यूनियन के पदाधिकारी और चालकों के साथ बैठक की। इसमें चालकों और पदाधिकारी काे यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया कि कोहरे का सीजन चल रहा है। इस वक्त बहुत ही सावधानी पूर्वक ड्राइविंग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed