{"_id":"6238cf73d03af55c3c69cb9e","slug":"ration-distribution-could-not-be-done-at-141-shops-in-bilari-and-59-in-kundarki-bilari-news-mbd4222045121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में 141 और कुंदरकी की 59 दुकानों पर नहीं हो पाया खाद्यान्न वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी में 141 और कुंदरकी की 59 दुकानों पर नहीं हो पाया खाद्यान्न वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च महा के 20 दिन बीत जाने पर भी बिलारी की ब्लॉक में 141 और कुंदरकी की 59 दुकानों पर राशन वितरण नहीं हो पाया है। पहले चरण का राशन वितरण अभी तक न हो पाने पर दूसरे चरण के राशन वितरण में देरी होने की संभावना है।
तहसील के आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में पहले चरण का राशन वितरण हर हाल में 18 मार्च तक पूरा कराया जाना था, जबकि 22 मार्च से दूसरे चरण का राशन वितरण शुरू होना था। पहले चरण का राशन कोटेदारों को राजकीय गोदामों से समय से नहीं मिलने पर पहले चरण के वितरण का समय 23 मार्च तक बढ़ा दिया गया। अभी तक स्थिति यह है कि बिलारी ब्लॉक में आने वाली सभी 141 राशन की दुकानों से किसी भी कार्डधारक को राशन का वितरण नहीं हो पाया है। बिलारी के राजकीय खाद्य गोदाम पर अभी तक रिफाइंड नहीं आया है। इस वजह से राशन वितरण रुका हुआ है।
कुंदरकी ब्लॉक के राजकीय गोदाम पर कुछ रिफाइंड आ जाने से 87 राशन कोटेदारों ने कार्डधारकों को राशन और रिफाइंड बांट दिया, लेकिन कुंदरकी के भी 59 राशन कोटेदार ऐसे हैं जिन्हें अभी तक रिफाइंड नहीं मिला है, ऐसी स्थिति में वह भी कार्डधारकों को राशन नहीं बांट पा रहे हैं।
विज्ञापन
बिलारी तहसील क्षेत्र में लगभग एक लाख बीस हजार ऐसे कार्डधारक हैं, जिन्हें राशन मिलना चाहिए, लेकिन 56 हजार कार्डधारक मार्च के पहले चरण का राशन नहीं ले पाए हैं। आपूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह का कहना है कि सहकारी संस्था नैफेड से राजकीय गोदामों पर रिफाइंड पहुंचना है। जरूरत के हिसाब से रिफाइंड पहुंचाने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है।