फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ratanpur Kalan is scorching with fever... sick in every house, department unaware

Moradabad News: बुखार तप रहा रतनपुर कलां... घर-घर बीमार, विभाग बेखबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ratanpur Kalan is scorching with fever... sick in every house, department unaware
मुरादाबाद। मुरादाबाद-डींगरपुर रोड पर स्थित रतनपुर कलां गांव बुखार से तप रहा है। यहां घर-घर बुखार के मरीज हैं। किसी को डेंगू, किसी को टाइफाइड तो किसी की वायरल बुखार के कारण प्लेटलेट्स कम हो गई हैं। लोग घरों में ही ड्रिप चढ़वा रहे हैं। गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था झोलाछाप के भरोसे चल रही है, जबकि सेहत महकमा बेखबर बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दो दिन में गांव में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाने नहीं पहुंची है। गांव में फॉगिंग या एंटी लार्वा छिड़काव भी नहीं किया गया है। जगह जगह गंदगी का अंबार लगा है, इसके कारण बीमारियां फैल रही हैं। शनिवार को गांव टीम पहुंची तो नीतू रघुवंशी (45) चार दिन से बुखार पीड़ित पाई गईं। स्थिति ज्यादा खराब हुई तो गांव में ही झोलाछाप से इलाज शुरू किया। अब घर में उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही है। उनके बेटे अभय (18) को भी सात दिन बुखार रहा और ड्रिप चढ़ीं, हालांकि अब वह ठीक है।
विज्ञापन

इसी तरह सैनी मोहल्ले में रतनलाल (30) चार दिन से, विशाल (18) पांच दिन से राधा (20) सात दिन से बीमार हैं। उनके भी ड्रिप लगी है। सरकारी अस्पताल की दवा दो दिन काई लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। अब झोलाछाप से दवा ले रहे हैं। हीरावती (40) व उनका बेटा अर्जुन (15) पांच दिन से बीमार है। पति अकेले दोनों की देखभाल कर रहे हैं। घर में खाना बनाने की भी परेशान हो गई है। इनके अलावा प्रेमवती (60), बब्लू (35), लक्ष्मी (40) व उनके बेटे पंकज (10) को डेंगू है। रतनपुर कलां के सैनी मोहल्ले में ही कुंवरपाल (44) व उनकी बेटी काजल (16) को छह दिन से बुखार है। पिछले दो दिन से दोनों बिस्तर पर हैं और उन्हें ड्रिप चढ़ रही हैं। वहीं सचिन (16), कृष्णा (40), अंकित(14), कंचन (45) की भी यही स्थिति है। गांव में 100 से ज्यादा लोगों को फ्लूड चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत घर में शिविर लगे तो ग्रामीणों को मिले राहत
गांव निवासी कुसुम, जावित्रि, रामकली, रजनी, वीरपाल, होरी लाल, छोटे आदि का कहना है कि सरकारी डॉक्टरों की टीम गांव में शिविर लगाने नहीं आई है। यदि गांव के पंचायत घर में शिविर लगे तो ज्यादा संख्या में लोग परीक्षण करा सकेंगे और दवा ले सकेंगे। इसके अलावा लोगों ने गांव में गंदगी पर रोष जताया है। प्रधान स्तर से कभी साफ सफाई न कराने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि बुखार के कारण ही शुक्रवार चार घरों से एक साथ अर्थी उठी थी। इसके कारण लोगों में बुखार को लेकर डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed