फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with wife and husband beaten by five persons

सिविल लाइंस में पति को पीटा, महिला से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
rape with wife and husband beaten by five persons
मुरादाबाद। महानगर से दवा लेकर लौट घर लौट रहे पति पत्नी को रास्ते में पांच लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने पति के साथ मारपीट की और गन्ने के खेत में ले जाकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला और उसके पति ने दावा किया है कि आरोपियों में उसके गांव के राशन डीलर का बेटा भी शामिल था। 112 की पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह पूणे में काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह पत्नी और बच्चों को लेकर घर लौटा था। उसकी पत्नी हार्ट की मरीज है। महानगर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी को दवा दिलाकर साइकिल से घर जा रहा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में रामगंगा नदी से पहले गन्ने के खेत से निकले पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दो आरोपी उसकी पत्नी गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध पर बुरी तरह पीटा और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। वहां से गुजरे राहगीरों की मदद से 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed