{"_id":"62ffdb15c5874b79c1001ece","slug":"rape-with-teenager-city-news-mbd4382846169","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाइयों ने किशोरी से की दरिंदगी: लड़की को घर ले जाकर पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाइयों ने किशोरी से की दरिंदगी: लड़की को घर ले जाकर पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 20 Aug 2022 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:18 AM IST
सार
कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने एक तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी को शुक्रवार सुबह मोहल्ले में रहने वाला एक पंद्रह वर्षीय किशोर अपने मौसेर भाई के घर ले गया। जहां दोनों ने उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी को दो नाबालिग मौसेरे भाई अपने घर ले गए और उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि बेेहोश होने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने एक तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी को शुक्रवार सुबह मोहल्ले में रहने वाला एक पंद्रह वर्षीय किशोर अपने मौसेर भाई के घर ले गया। यहां दोनों ने उसे नशीला पदार्थ मिली हुई कोल्ड ड्रिंक्स पिला दी। जिसके बाद पीड़ित बेेहोश हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि दोनों भाइयों ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। किशोरी होश में आई आरोपियों ने उसे मोबाइल में एक वीडियो दिखाया। उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़ित अपने घर पहुंची और आपने परिजनों से आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।