फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with lady in company of friend

दोस्त के साथ मिलकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
rape with lady in company of friend
पाकबड़ा। मां से फोन पर बात कराने के बहाने युवती को साथ ले गए युवक ने उससे अश्लील हरकतें कीं। युवक के दोस्त ने युवती से दुष्कर्म किया। दोनों ने किसी को बताने पर युवती और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए दोनों दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही विक्की आए दिन उससे छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है। लोकलाज और डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान विक्की पहुंच गया। युवती को उसकी मां का फोन आने की बात कह विक्की बात कराने का झांसा दे अपने चाचा के घर ले गया। वहां पहले से मौजूद विक्की के दोस्त धर्मेंद्र ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद विक्की ने भी उससे अश्लील हरकतें कीं। दोनों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसकी और परिवार वालों की जान ले लेंगे। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों संग थाने पहुंची पीड़िता ने केस दर्ज करवाया। थाना प्रभारी रजंन शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed