{"_id":"628fd48b98040247774b1dee","slug":"rape-with-lady-in-civil-lines-city-news-mbd429403657","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती का गर्भपात भी कराया था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीड़ित युवती ने हिमगिरी कालोनी निवासी कृष्णा जोशी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी का युवती के घर जाना जाना था। 12 सितंबर 2019 को युवती अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया। उसने युवती के घर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर युवती को आरोपी ने ब्लैकमेल किया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि आरोपी ने दवाई खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहकर उससे अपमानित किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।