फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rape victim discusses the case, demands transfer to another police station

मुरादबाद : दुष्कर्म पीड़िता ने की केस की विवेचना, दूसरे थाने में ट्रांसफर की मांग

Tue, 14 Sep 2021 03:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 03:11 PM IST
सार

दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर केस की विवेचना किसी दूसरे विवेचक या किसी अन्य थाने से कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि केस दर्ज होने के पांच माह बाद भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है।

विज्ञापन
Moradabad: Rape victim discusses the case, demands transfer to another police station
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर केस की विवेचना किसी दूसरे विवेचक या किसी अन्य थाने से कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि केस दर्ज होने के पांच माह बाद भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है।

विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने मार्च 2021 को अपने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। देवर और ससुर इसका फायदा उठाकर महिला के साथ गलत कार्य करना चाहते हैं। महिला ने आरोप था कि वह एक दिन घर में अकेली थी। ससुर उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर केस की विवेचना किसी दूसरे विवेचक या किसी अन्य थाने से कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि केस दर्ज होने के पांच माह बाद भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि विवेचक ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर की है। एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर केस की विवेचक दूसरे विवेचक या दूसरे थाने से कराने की मांग की।

केस की विवेचक संध्या रावत का कहना है कि केस की विवेचना जारी है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट लगाई जाएगी। जांच में महिला के कुछ आरोप गलत पाए गए हैं। डिप्टी एसपी इंदु सिद्घार्थ का कहना है कि चेक कराया जाएगा कि अभी तक केस में चार्जशीट क्यों दाखिल नहीं की गई है।
दुष्कर्म पीड़िता ने की केस की विवेचना, दूसरे थाने में ट्रांसफर की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed