फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape

बालिग होने पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
rape
मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हो गई। प्रेमी ने उसका गर्भपात करवा दिया। शादी की तारीख करीब आने के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

युवती ने एसएसपी को बताया कि जब वह किशोरावस्था में थी तो उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और वारदात की जानकारी किसी को न देने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे झांसा दिया कि जब वह बालिग हो जाएगी तो वह उससे शादी कर लेगा। शादी का झांसा देकर दो साल तक उससे दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। बालिग होने पर युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी तो उन्हाेंने युवक के परिवार वालों से शिकायत की तो उनसे मारपीट की गई। इसके बाद कांठ थाने में मामले की शिकायत की गई, जहां पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि युवक और युवती की शादी करवाई जाएगी। शादी तय होने के बाद युवती पक्ष ने शादी के कार्ड बंटवा दिए लेकिन ऐन वक्त पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद वृहस्पतिवार को युवती ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी अमित पाठक ने एसओ महिला थाना ज्योति सिंह को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed