{"_id":"5de181eb8ebc3e54e379204e","slug":"rape-city-news-mbd331037170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकबड़ा की छात्रा से होटल में दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकबड़ा की छात्रा से होटल में दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती से शहर के एक होटल में दुष्कर्म किया गया। आरोपी मूंढापांडे थानाक्षेत्र का रहने वाला है। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई है।
शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि एक साल से वह मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के संपर्क में है। आरोप है कि तीन नवंबर को युवती के पास युवक ने फोन किया और उसे बुध बाजार में मिलने के लिए कहा। युवती सुबह वहां पहुंच गई। वहां युवक के साथ उसका एक साथी भी आया। दोनों ने उससे कहा कि उनका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है, उसे देखने चलना है। आरोप है कि इस बहाने से वे दोनों युवती को एक स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गए। जहां पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद एक माह में शादी करने का झांसा देकर वह वहां से भाग गया। युवती ने मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने आरोपी के घर गए तो वहां से उनको भगा दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।