{"_id":"635456588c382e67b65f569a","slug":"rangoli-will-be-made-at-major-intersections-of-the-city-there-will-be-complete-arrangement-of-drinking-water-city-news-mbd4452142103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दिवाली पर सजेगा शहर, प्रमुख चौराहों पर बनेगी रंगोली, पेयजल की भी रहेगी मुकम्मल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दिवाली पर सजेगा शहर, प्रमुख चौराहों पर बनेगी रंगोली, पेयजल की भी रहेगी मुकम्मल व्यवस्था
Sun, 23 Oct 2022 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:15 AM IST
सार
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली के मौके पर शहर साफ-सुथरा और सुंदर दिखे इसके प्रयास नगर निगम ने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों से लेकर शहर के सभी 70 वार्डों में साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में दिवाली के मौके पर शहर सुंदर दिखे नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शहर में साफ -सफाई व्यवस्था तेज कर दी गई है। इसके साथ ही दिवाली के दिन शहर के सभी प्रमुख चौराहे रंगोली से सजे नजर आएंगे। डिवाइडरों की रंगाई पुताई का काम भी किया जा रहा है। पेयजल की किल्लत ना हो इसके लिए व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी के लिए पानी के टैंकर भी भर कर खड़े रहेंगे। पथ प्रकाश के साथ कूड़ा, कचरा प्रबंधन भी की व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई है।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली के मौके पर शहर साफ-सुथरा और सुंदर दिखे इसके प्रयास नगर निगम ने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों से लेकर शहर के सभी 70 वार्डों में साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है। दिवाली के मद्देनजर बाजार सहित उन सभी स्थानों पर सुबह शाम विशेष सफाई की जा रही है जहां लोगों का अधिक आना जाना रहता है। शहर सुंदर दिखे इसके लिए डिवाइडरों की रंगाई-पुताई कराई गई है। दिवाली के मद्देनजर जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है उन स्थानों के गड्ढों को भी भरने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिवाली के दिन शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी। जीएम जल कल एके राजपूत ने बताया कि दिवाली के मौके पर शहर की पेयजलापूर्ति को बेहतर बनाए रखने के लिए शहर के सभी 110 ट्यूबवेलों पर ऑपरेटर तैनात रहेंगे। इमरजेंसी के लिए पानी भरे 19 टैंकर भी नगर निगम परिसर में खड़े रहेंगे। ट्रैक्टर पर चालक तैनात रहेंगे। बिजली सप्लाई बाधित होने पर पेयजलापूर्ति बाधित न हो इसके लिए चार मोबाइल जनरेटर समेत 17 जनरेटर चालू हालत में डीजल भरवा कर खड़े कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही ऑपरेटर जनरेटर लेकर मौके के लिए रवाना हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन