{"_id":"62321b15a0ef0e0f46619c02","slug":"rangoli-compettion-in-iftm-university-city-news-mbd4217228136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफटीएम विश्वविद्यालय में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएफटीएम विश्वविद्यालय में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक एवं स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। कुलपति महेंद्र प्रसाद पांडे और कुलसचिव संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अनेक भवनों, वर्ल्ड पीस सहित विभिन्न थीम्स पर रंगोली बनाई। कुलपति, कुलसचिव और अन्य अतिथियों ने रंगोलियों की प्रशंसा की। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के निदेशक वैभव त्रिवेदी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की निदेशिका निशा अग्रवाल और यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक की अपर निदेशिका नीलू त्रिवेदी की देखरेख में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति राहुल मिश्रा, वित्त अधिकारी डॉ कुशल पाल सिंह, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक इंतेजार मेहंदी, राजकुमारी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मेघा भाटिया, डॉ स्वाति राय, शिल्पी पाल, स्वाति सिंह, कंचन सिंह, जीतू रानी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 122 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।