फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rampur police lifted gold smith

चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में रामपुर पुलिस ने सराफ को उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
rampur police lifted gold smith
मुरादाबाद। रामपुर पुलिस ने रविवार दोपहर मुगलपुरा क्षेत्र में दबिश देकर एक सराफ को उठा लिया। आरोप है कि सराफ ने चोरी के जेवर खरीदे हैं। पुलिस अपने साथ तीन चोर लेकर आई थी। पुलिस सराफ को भी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के पुराना शिव मंदिर अजीतपुर निवासी राजेश कुमार के घर पंद्रह जुलाई 2022 की देर रात चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से नकदी और सोने चांदी के जेवर ले गए थे। रामपुर थाने की सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में तीन चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उन्होंने कबूला कि उन्होंने जेवर मुरादाबाद में मुगलपुरा क्षेत्र में एक सराफ को बेचे हैं। पुलिस रविवार दोपहर तीनों चोरों को साथ लेकर मुरादाबाद पहुंची। कोतवाली क्षेत्र निवासी सराफ की दुकान मुगलपुरा क्षेत्र में है। टीम ने सराफ की दुकान पर दबिश दी और सराफ को उठा लिया। उसे कोतवाली की मंडी चौक चौकी में ले गए। यहां अन्य अन्य व्यापारी जुट गए। इसी बीच पुलिस सराफ को लेकर चली गई। एएसपी सागर जैन ने बताया कि रामपुर के सिविल लाइंस थाने की पुलिस आई थी। पुलिस एक सराफ को अपने साथ लेकर गई है। चोरी के जेवर खरीदने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed