{"_id":"5f0f68be8ebc3e636e6ba452","slug":"rampur-gilr-aresha-top-in-uttar-pradesh-schools-affiliated-with-dehradun-city-news-mbd355941975","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं में रामपुर की अरीशा बनी देहरादून रीजन के यूपी विद्यालयों की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं में रामपुर की अरीशा बनी देहरादून रीजन के यूपी विद्यालयों की टॉपर
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा में रामपुर की अरीशा ने उत्तर प्रदेश टॉप कर मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन किया है। अरीशा ने देहरादून रीजन में दूसरा स्थान हासिल किया है। रीजन की टॉप टेन मेरिट में मुरादाबाद मंडल के 58 बच्चों ने जगह बनाई है। इनमें सर्वाधिक 29 बच्चे मुरादाबाद जिले के शामिल हैं।
बुधवार को सीबीएसई ने 10वीं का परिणाम जारी किया। देहरादून रीजन का 89.72 फीसदी परिणाम रहा है। रीजन में 424 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई है। इनमें उत्तर प्रदेश के 111 छात्र एवं छात्राओं में मुरादाबाद मंडल का परचम लहराया है। मुरादाबाद मंडल के 58 विद्यार्थियों ने न केवल टॉप टेन मेरिट में जगह बनाई है बल्कि रामपुर की अरीशा ने उत्तर प्रदेश टॉप किया है। अरीशा ने देहरादून रीजन में दूसरी रैंक हासिल की है। ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल राहे रजा रामपुर की छात्रा अरीशा खान ने 497 अंक (99.4 फीसदी) हासिल किए हैं।
देहरादून रीजन में मंडल के 58 टॉपरों में सबसे अधिक मुरादाबाद जिले के 29 छात्र एवं छात्राएं हैं। बिजनौर के 12, रामपुर के 10, अमरोहा के पांच और संभल के दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। मुरादाबाद के पीएमएस स्कूल के आर्यन गुप्ता ने 496 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरी और रीजन में तीसरी रैंक हासिल की है। जबकि सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादाबाद की पावनी सिंघल और एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी कांठ रोड के कुमार सोहम ने 495 अंकों के साथ रीजन में चौथी और उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं, 13 जुलाई को जारी सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा में भी रामपुर स्थित दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम रामपुर के छात्र शिवांश शुक्ला ने 497 अंक (99.4 फीसदी) प्राप्त कर मुरादाबाद मंडल टॉप किया। जबकि देहरादून रीजन में तीसरा और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।