{"_id":"615a932e8ebc3e0dd7169965","slug":"rampur-farmers-blocked-highway-in-protest-against-lakhimpur-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी बवाल: रामपुर के बिलासपुर में किसानों ने हाईवे किया जाम, प्रशासन समझाने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी बवाल: रामपुर के बिलासपुर में किसानों ने हाईवे किया जाम, प्रशासन समझाने में जुटा
Mon, 04 Oct 2021 11:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:08 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में रामपुर के बिलासपुर में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। इस बीच लखीमपुर में घायल हुए बिलासपुर के किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में रामपुर के बिलासपुर में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद गुस्साए किसानों का विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह बिलासपुर में नवीन मंडी गेट के सामने संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े तमाम किसान एकत्र हो गए और रामपुर-रुद्रपुर हाईवे को जाम कर दिया। किसान मौके पर दरी बिछाकर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।
सूचना पर एसडीएम बिलासपुर अशोक कुमार सिंह और सीओ बिलासपुर विद्या किशोर शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं लखीमपुर में घायल हुए बिलासपुर क्षेत्र के किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क को रुद्रपुर के निजी अस्पताल से दिल्ली ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।