फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Conspiracy to overturn Naini Doon Express, seven meter long pillar placed on railway track

Rampur: नैनी दून एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा था खंभा, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Thu, 19 Sep 2024 06:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

रामपुर में नैनी दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा रख दिया गया था। इसे देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। इससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Rampur: Conspiracy to overturn Naini Doon Express, seven meter long pillar placed on railway track
बिलासपुर में ट्रेन को पलटाने की साजिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा स्थित रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब पांच साै मीटर दूर रामपुर-काठगोदाम रेलवे लाइन पर बुधवार की देर रात कुछ आसामाजिक तत्वों ने टेलीफोन का पुराना खंभा अवरोध के रूप में पटरियों पर रख कर नैनी जन शताब्दी ट्रेन को पलटने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस दौरान देहरादून से काठगोदाम जा रही रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चालक ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को ट्रैक पर रोक दिया। इसके बाद खंभे को हटाकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन तक ले गया। मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।

विज्ञापन

साजिश की आशंका को लेकर मचा हड़कंप

इसके बाद अधिकारियों में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को पलटने की साजिश की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। रात में ही एसपी विद्यासागर, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात करीब दस बजे नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से काठगोदाम को जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर पहले बलवंत एनक्लेव कॉलोनी के पास ट्रेन चालक ने रेलवे की पटरी पर कोई अवरोधक पाइप रखा हुआ देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

15 मिनट रेलवे स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन

पुलिस का कहना है इसके बाद चालक ने पाइप को ट्रैक से हटाकर ट्रेन रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर जाकर रोकी। मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे पटरी पर लोहे का पाइप रखकर ट्रेन पलटने की आशंका जताते हुए मामले की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस व रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।

सूचना पाकर रात करीब एक बजे एसपी, एएसपी, सीओ रवि खोखर, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। जीआरपी के एसपी समेत तमाम रेलवे अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। पुलिस ने रेलवे की पटरी के पास पड़ा टेलीफोन का एक पुराना खंभा बरामद कर लिया।

विज्ञापन

जीआरपी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट 

पुलिस का मानना है कि कुछ युवक खंभे को चोरी से काट कर ले जा रहे होंगे। इस दौरान कोई आ गया होगा और खंभे को ट्रेन की पटरी पर छोड़कर भाग गए होंगे। वहीं, पुलिस मामले को कुछ आसामाजिक तत्वों की हरकत भी मानने से इनकार नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है की घटना की जांच हो रही है और घटना की रिपोर्ट जीआरपी थाना रामपुर में दर्ज कराई जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed