फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramganga river very dirty and harmfull for bath

सावधान! रामगंगा नदी में आस्था का गोता, दे सकता है बीमारियों को न्योता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
ramganga river very dirty and harmfull for bath
दिल्ली रोड स्थित गागन नदी का हाल कैसे करे गंगा स्नान। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा नदी में आस्था का गोता लगाना स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। सीवरेज का दूषित पानी रामगंगा नदी में आ रहा है। फैक्टरियों का केमिकल युक्त पानी व अन्य दूषित अवयव भी नदी में ही डाले जा रहे हैं। लगातार दूषित और रासायनिक तरल पदार्थ गिरने से नदी में बायो केमिकल ऑक्सीजन डिमांड की मात्रा मानक से अधिक है। इसके अलावा कालीफॉर्म बैक्टीरिया भी मानक से 755 गुना अधिक है। मानक के अनुसार कालीफार्म प्रति लीटर 50 होने चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार मानव स्वास्थ्य के लिए प्रदूषण का यह स्तर खतरनाक हो सकता है। नदी का पानी नहाने या आचमन के लायक नहीं है।
विज्ञापन

शहर के नाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित होने के बजाय सीधे रामगंगा में गिर रहे हैं। इसकी वजह से अगवानपुर में काफी हद तक स्वच्छ रामगंगा नदी लालबाग क्षेत्र में पहुंचते-पहुंचते मैली हो जाती है। कई जगह तो रामगंगा इतनी काली हो गई है कि गंदे नाले में जमी कीचड़ के समान दिखाई देती है। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु भी लालबाग में काली मंदिर के घाट के पास ही नदी में डुबकी लगाने के अलावा अन्य अनुष्ठान करते हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि बीओडी का मानक 8.7 हो जाना बहुत ही ज्यादा प्रदूषण का सूचक है। आमतौर पर यह खेती लायक भी नहीं होता है। चार मिली ग्राम प्रति लीटर होने पर पारंपरिक उपचार और कीटाणु शोधन के बाद पीने के पानी का स्रोत बनता है। लालबाग क्षेत्र में सीवर का पानी आ जाता है। डिजोल्व ऑक्सीजन का स्तर मानक के अनुरूप होने की वजह से कुछ राहत हो सकती है। कालीफार्म का स्तर पूरे प्रदेश में मानकों से अधिक होता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर जनवरी से सितंबर माह तक की रिपोर्ट का औसत
अगवानपुर रामपुर रोड ब्रिज (लालबाग)
डीओ बीओडी कॉलीफार्म डीओ बीओडी कॉलीफार्म
8.3 2.0 2022 पांच 8.7 37778
नोट: डीओ (डिजोल्व ऑक्सीजन), (बीओडी) बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed