फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramganga going up to red point

रामगंगा नदी खतरे के निशान से सवा मीटर नीचे बह रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ramganga going up to red point
मुरादाबाद। रामगंगा नदी का जलस्तर बीते चौबीस घंटे में 0.74 मीटर बढ़ा है। रामगंगा नदी खतरे के निशान से सिर्फ सवा मीटर नीचे बह रही है। पानी बढ़ने के बाद किनारे बसे गांवों से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर बह रहा है। ग्रामीणों में दहशत जरूर है, लेकिन बाढ़ खंड के अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल डरने जैसे हालात नहीं है। कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति बनने में 20 से 25 दिन लगेंगे। रामगंगा नदी में बारिश और छोटे डैमों से छोड़ा गया पानी है। कालागढ़ डैम में खतरे के निशान से 19.200 मीटर नीचे जलस्तर है।
विज्ञापन

देश में बाढ़ से विध्वंस के हालात बनने के बाद रामगंगा नदी समेत अन्य नदियों में भी बाढ़ आने की अफवाहें तेज हो चुकी हैं। इसके किनारे बसे रिहायशी क्षेत्रों और गांवों में भी कालागढ़ डैम से अचानक पानी छोड़ने की दहशत है। पानी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़कर लोगों के डर को सही साबित करने में लगा है। रामगंगा नदी का पानी कांठ, अगवानपुर, विवेकानंद अस्पताल, हरथला, चक्कर की मिलक, बंगलागांव, नवाबपुरा, लालबाग, कटघर होते हुए देवपुरा गांव तक पहुंचता है।
विज्ञापन

गले तक डूबे नजर आते है बैल और वाहक
जिगर कॉलोनी के पीछे से पशुओं के लिए चारा लाने का सिलसिला जारी है। पानी बढ़ने के बाद नदी पार करने के दौरान बैल और गाड़ी वाहक के सिर ही नजर आते हैं। पानी के साथ बहते हुए धीरे-धीरे गाड़ियां नदी पार करती हुई देखी जा सकती है। लोग नाव के सहारे नदी के पार आ रहे हैं। लेकिन नदी में बहाव तेज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागन में पानी स्थिर
गागन नदी का जलस्तर 189.25 मीटर पर स्थिर है। वहीं रामगंगा नदी मेें 19 अगस्त को जलस्तर 188.550 मीटर था, चौबीस घंटे में जलस्तर बढ़कर 189.29 मीटर पर पहुंच गया है। जबकि रामगंगा में रेलवे पुल पर बने खतरे का निशान 190.6 मीटर का है। कालागढ़ डैम 365.300 मीटर खतरे का निशान है, जबकि मौजूदा जलस्तर 346.100 पर स्थिर है। हरेवली बैराज पर 230.250 मीटर पर खतरे का निशान है। मौजूदा समय में 225.85 जलस्तर है। यहां 393 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

वर्जन
24 घंटे में जलस्तर बढ़ा है। लेकिन बाढ़ जैसे हालात बिल्कुल नहीं है। कालागढ़ डैम से पानी छोड़ने की स्थिति बनने में 20 से 25 दिन लगेंगे। - मनोज कुमार सिंह, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed