फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga accident: Two people died after they entered river when they did not find swimming pool

रामगंगा हादसा: स्वीमिंग पूल नहीं मिलने पर नदी में नहाने पहुंचे, गहरे गड्ढे को भाप नहीं पाएं, चली दो की गई जान

Tue, 18 Jun 2024 10:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 10:50 AM IST
सार

भीषण गर्मी होने के कारण रिश्तेदारी में पहुंचे तीनों दोस्त स्वीमिंग पूल नहीं मिलने पर रामगंगा नदी में नहाने पहुंचे। उन्हें वहां मौजूद एक जेसीबी चालक ने नहाने से मना भी किया। लेकिन दोनों युवक तब तक छलांग लगा चुके थे। इसके बाद उनके शव ही बाहर निकाले गए। 

विज्ञापन
Ramganga accident: Two people died after they entered river when they did not find swimming pool
रामगंगा में डूबने वाले युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोमवार को भीषण गर्मी थी। गर्मी से राहत पाने के लिए पांचों रिश्तेदार स्वीमिंग पूल और ट्यूबवेल की तलाश की। सफलता नहीं मिलने पर पांचों रामगंगा नदी में ही नहाने पहुंच गए थे, जहां रमेश और सूरज की डूबकर मौत हो गई। दिल्ली के रोहिणी निवासी रमेश (42) टाइल्स लगाने का काम करता था।

विज्ञापन

उसके परिवार में पत्नी वर्षा, दो बेटी राधिका और डिंपल हैं। जबकि शिवम उसका साला है। शिवम के पिता राजेंद्र की तबीयत खराब है। उनका रामपुर के देसी दवाखाने से इलाज चल रहा है। शिवम को रामपुर से दवा लेकर आनी थी। शिवम के साथ रमेश और सूरज भी आ गए थे। तीनों लोग प्रेमनगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार सूरज के यहां रुक गए। सूरज मधुबनी तिराहे पर नारियल पानी का ठेला लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों लोग उसके साथ मधुबनी तिहारो पर चले गए। अन्य रिश्तेदार जतिन भी इनके पास आ गया। दोपहर दो बजे तक सभी लोग यहां रुके थे। इसके बाद सभी ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने का प्लान बनाया। वह सभी लोग स्वीमिंग पूल और ट्यूबवेल की तलाश करने में लग गए, लेकिन न स्वीमिंग पूल मिला और न ही ट्यूबवेल मिल पाया। इसके बाद उन्होंने नदी में नहाने का प्लान बना लिया था।

विज्ञापन

इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस के सामने रामगंगा नदी के घाट पर पहुंच गए। यहां पहले से एक व्यक्ति जेसीबी से रेत उठा रहा था। उसने युवकों से गहरा गड्ढा होने की बात कहकर नहाने के लिए मना किया। प्रेमनगर निवासी सूरज और जतिन उससे बात करने लगे, लेकिन इसी दौरान दिल्ली निवासी सूरज व रमेश और शिवम नदी में कूद गए।

शिवम तो घाट के पास रह गया, जबकि वह दोनों आगे पानी में निकल गए। शिवम के गले तक पानी आया तो उसने शोर मचा दिया। जेसीबी की मदद से शिवम को तो बचा लिया गया, लेकिन सूरज और रमेश डूब गए। गोताखोरों ने एक घंटे के बाद सूरज का शव और ढाई घंटे के बाद रमेश का शव पानी से बाहर निकाला।

सोमवार सुबह दिल्ली से आए थे रिश्तेदार सूरज और रमेश
रमेश सोमवार सुबह अपने रिश्तेदार सूरज से मिलने के लिए प्रेमनगर आया था। तब रमेश के साथ उसका साला शिवम और एक अन्य रिश्तेदार सूरज भी आए थे। सोमवार की शाम सभी पोस्टमार्टम हाउस के सामने नहाने के लिए चले गए थे। नहाते समय गड्ढे में भरे गहरे पानी में चले गए। डूबने से रिश्तेदार रमेश और सूरज की मौत हो गई।

खनन करने वालों ने बनाए हैं गहरे गड्ढे
जिस जगह पांचों नहा रहे थे, वहां खनन करने वालों ने गहरे गड्ढे बना दिए हैं। उसमें पानी भरा हुआ है। रमेश और सूरज दिल्ली के रहने वाले थे। जिस कारण उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। पांचों उसमें नहाने के लिए उतर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed