फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramadan Fasting Hours Shrink: Longest Roza Shorter by 2 Hours 11 Minutes in 10 Years

Ramdan 2026: दस साल में 2 घंटे 11 मिनट छोटा हो गया सबसे लंबा रोजा, इस बार इतने घंटे की रहेगी अवधि

Sun, 15 Feb 2026 01:17 PM IST
शाहरुख खान अब्दुल सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
अब्दुल सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Feb 2026 01:17 PM IST
सार

पिछले दस साल में सबसे लंबा रोजा 2 घंटे 11 मिनट छोटा हो गया है। वर्ष 2016 में सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 45 मिनट का था। इस बार लंबे रोजे की अवधि घटकर 13 घंटे 34 मिनट हो गई है।

विज्ञापन
Ramadan Fasting Hours Shrink: Longest Roza Shorter by 2 Hours 11 Minutes in 10 Years
रमजान 2026 की तारीख - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सर्दियों की ओर बढ़ते माह-ए-रमजान के कदम से सबसे बड़ा रोजा सिकुड़कर छोटा होने लगा है। पिछले दस वर्षों में रमजान का सबसे लंबा रोजा दो घंटे 11 मिनट छोटा हो गया। वर्ष 2016 में सबसे लंबे रोजे की अवधि 15 घंटे 45 मिनट थी।
विज्ञापन


इस बार सबसे लंबे रोजे की अवधि घटकर 13 घंटे 34 मिनट की हो गई है। आने वाले वर्षों इस अवधि में और कमी आएगी। बरसात और गर्मी से खिसक कर मुकद्दस रमजान सर्दियों में पहुंच गया है। इस पाक महीने की शुरुआत 18 या 19 फरवरी से होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग तीस दिन रोजा रखते हैं। खुदा की इबादत करते हैं। हर रोजे की अवधि तय होती है। इस दौरान रोजेदार भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं। अवधि के हिसाब से हर रमजान का एक रोजा सबसे लंबा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पिछले दस वर्षों में सबसे लंबा रोजा 2016 में पड़ा था। इस रोजे की अवधि 15 घंटे 45 मिनट थी। वहीं इस साल लंबे रोजे की अवधि 13 घंटे 34 मिनट होगी। इस हिसाब से दस वर्षों में सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आ गई है। वहीं इस बार सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का होगा।

महीनों के हिसाब से घटती-बढ़ती है रोजे की अवधि
मदरसा जामिया नईमिया के मुफ्ती बाकर अली नईमी के मुताबिक रोजे की अवधि कम या ज्यादा महीनों के हिसाब से होती है। गर्मियों में दिन लंबा होता है इसलिए रोजे की अवधि अधिक होती है। जैसे-जैसे रमजान सर्दियों की ओर बढ़ेगा वैसे-वैसे अवधि और कम होती जाएगी।

 इस बार पांच जुमे की उम्मीद
अगर चांद दिखा तो 19 फरवरी से मुकद्दस रमजान के शुरू होने की पूरी उम्मीद है। आखिरी राेजा 20 मार्च को होगा। इन तीस दिनों में रोजेदारों को इबादत करने के लिए पांच शुक्रवार (जुमा) मिलेंगे। ये पांच जुमे 20 फरवरी, 27 फरवरी, 6 मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को पड़ेंगे।

एक नजर: दस वर्षों में सबसे लंबे रोजों की अवधि
वर्ष अवधि
2016 15 घंटे 45 मिनट
2017 15 घंटे 38 मिनट
2018 15 घंटे 29 मिनट
2019 15 घंटे 12 मिनट
2020 15 घंटे 02 मिनट
2021 14 घंटे 49 मिनट
2022 14 घंटे 37 मिनट
2023 14 घंटे 18 मिनट
2024 14 घंटे 03 मिनट
2025 13 घंटे 49 मिनट
2026 13 घंटे 34 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed