फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rakesh tikait said farmers will have to realize their power in up assembly elections

भाजपा को वोट नहीं सजा दें लोग: राकेश टिकैत बोले- किसानों को चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराना होगा

Thu, 10 Feb 2022 11:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Feb 2022 11:26 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम इतने बड़े ओहदे पर बैठे हैं। उनके मुंह से गर्मी और चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।

विज्ञापन
rakesh tikait said farmers will have to realize their power in up assembly elections
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार के चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें। भाजपा को सत्ता में आने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसानों को अपनी ताकत का एहसास भाजपा समेत अन्य दलों को कराना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सब किसानों को पता है कि मतदान किसके पक्ष में करना है। किसान समझदार है।

विज्ञापन


कांठ रोड स्थित एक होटल में संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा अपने वादों से मुकर गई है। किसान आंदोलन में सरकार ने जिन वादों पर काम करने के लिए भरोसा दिलाया था, अब वह उन्हें भूल चुकी है। चुनाव में भाजपा को वही वादे याद दिलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि देशभर के 57 किसान संगठन एक साथ हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर भाजपा को वोट नहीं करने की लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाए और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव जीत कर आएं और विपक्ष में बैठें। इस दौरान हन्नान मोल्लाह, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन


सीएम के मुंह से गर्मी और चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती 
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम इतने बड़े ओहदे पर बैठे हैं। उनके मुंह से गर्मी और चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार भूल गई अपने वादे, हम याद दिलाएंगे
संयुक्त किसान मोर्चा के योगेंद्र यादव ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 13 माह तक आंदोलन चला था। 715 किसान शहीद हो गए। सरकार की ओर से एमएसपी के लिए कमेटी गठित करने, किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने और मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा देने का वादा किया गया था,  लेकिन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए मिशन उत्तर प्रदेश से शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मोर्चा कोई राजनीति नहीं कर रहा है। हम किसान विरोधी भाजपा को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed