{"_id":"6203e8db75b30a46397f5778","slug":"rakesh-tikait-said-farmers-will-have-to-realize-their-power-in-up-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को वोट नहीं सजा दें लोग: राकेश टिकैत बोले- किसानों को चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को वोट नहीं सजा दें लोग: राकेश टिकैत बोले- किसानों को चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराना होगा
Thu, 10 Feb 2022 11:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:26 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम इतने बड़े ओहदे पर बैठे हैं। उनके मुंह से गर्मी और चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार के चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें। भाजपा को सत्ता में आने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसानों को अपनी ताकत का एहसास भाजपा समेत अन्य दलों को कराना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सब किसानों को पता है कि मतदान किसके पक्ष में करना है। किसान समझदार है।
विज्ञापन
कांठ रोड स्थित एक होटल में संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा अपने वादों से मुकर गई है। किसान आंदोलन में सरकार ने जिन वादों पर काम करने के लिए भरोसा दिलाया था, अब वह उन्हें भूल चुकी है। चुनाव में भाजपा को वही वादे याद दिलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि देशभर के 57 किसान संगठन एक साथ हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर भाजपा को वोट नहीं करने की लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाए और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव जीत कर आएं और विपक्ष में बैठें। इस दौरान हन्नान मोल्लाह, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
सीएम के मुंह से गर्मी और चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम इतने बड़े ओहदे पर बैठे हैं। उनके मुंह से गर्मी और चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
विज्ञापन
सरकार भूल गई अपने वादे, हम याद दिलाएंगे
संयुक्त किसान मोर्चा के योगेंद्र यादव ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 13 माह तक आंदोलन चला था। 715 किसान शहीद हो गए। सरकार की ओर से एमएसपी के लिए कमेटी गठित करने, किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने और मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए मिशन उत्तर प्रदेश से शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मोर्चा कोई राजनीति नहीं कर रहा है। हम किसान विरोधी भाजपा को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं।