फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain is beneficial for wheat crop

Moradabad News: बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Rain is beneficial for wheat crop
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रात से सुबह तक हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। आलू के लिए पानी ठीक नहीं है लेकिन दलहन तिलहन की फसलों के लिए पानी अच्छा है। अगर बारिश अधिक होगी तो फसलों के लिए नुकसानदायक होगी।

ठाकुरद्वारा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि किसानों को सोशल मीडिया के माध्यम से चार दिन पहले बताया गया था कि एक फरवरी को बारिश होगी। बारिश काफी किफायती हुई है। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभदायक है। अगर दलहन और तिहलन में पहले सिंचाई नहीं की गई है तो उसके लिए भी अच्छा है। यदि सिंचाई की गई है तो दलहन और तिलहन के खेतों से पानी निकालना होगा। आलू की फसल के लिए पानी उतना ठीक नही है। इससे आलू को झुलसा रोग लगने की संभावना रहती है। झुलसा रोग से बचने के लिए किसान डाइपिन एम-4 दो ग्राम प्रति लीटर पानी में डालकर छिड़काव कर सकते हैं। आलू के खेत से पानी तत्काल निकालना उचित होगा। संभावना है कि शनिवार को बारिश हो सकती है। इस कारण फसलों के बचाव के लिए किसानों को पहल करनी होगी। अगर किसी प्रकार की परेशानी हो तो किसान कृषि विज्ञान केंद्र से फसलों के बारे में परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed