रेलवे का नॉन इंटरलॉकिंग काम पूरा: निरस्त हुई अवध-असम एक्सप्रेस समेत 26 ट्रेनें बहाल, यात्रियों को मिलेगी राहत
रोजा में नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है। इसके साथ सात जुलाई से रद्द काशी विश्वनाथ, अवध-असम समेत 26 ट्रेनें बहाल हो गई। इससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस समेत जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया था वह भी पहले की रूट पर ही चलने लगेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजा में नॉन इंटरलॉकिंग का काम सोमवार देर रात पूरा होने पर सात जुलाई से रद्द चल रहीं काशी विश्वनाथ, अवध-असम एक्स. समेत 26 ट्रेनें मंगलवार से बहाल हो जाएंगी। वहीं नौचंदी एक्स. समेत जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया था, वे भी अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी। इससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सात जुलाई से यात्रियों को विकास कार्य के चलते ट्रेनों के लेट होने समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। (12369-70) हावड़ा-देेहरादून कुंभ एक्स. देहरादून से लखनऊ के बीच ही चल रही थी।
इसे हावड़ा तक चलाया जाएगा। उपासना, राजधानी, श्रमजीवी, सियालदह एक्स. आदि ट्रेनें देरी से चल रही थीं। ये सभी अपने निर्धारित समय से चलेंगी। रोजा-बरेली पैसेंजर, सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर, बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर पैसेंजर सात अगस्त से बहाल होंगी।
इन ट्रेनों का बदला गया था मार्ग
(20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्स. गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलाई जा रही थी। (15529) सहरसा-आनंदविहार एक्स. सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज होकर चलाई जा रही थी। इसी तरह (15621) कामाख्या-आनंदविहार एक्स., (14009-10) बनमंखी-आनंदविहार एक्स. बदले मार्ग से चल रही थीं। छह अगस्त से अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।
आठ व नौ अगस्त को रद्द रहेगी डबल डेकर
लखनऊ रेल मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पिटलाइन नंबर तीन पर मरम्मत कार्य होगा। इसके कारण डबल डेकर एक्स. निरस्त की जाएगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि पिटलाइन में काम के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे आठ व नौ अगस्त को जंक्शन से चलने वाली (12583) लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर एक्स. व (12584) आनंदविहार टर्मिनल-लखनऊ डबल डेकर एक्स. निरस्त रहेगी।
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
14617/18 जनसेवा एक्स.
12491/92 श्रमजीवी एक्स.
15211/12 जननायक एक्स.
22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्स.
14603/04 गरीबरथ एक्स.
22551/52 अंत्योदय एक्स.
22453/54 राज्यरानी एक्स.
14235/36 बरेली-बनारस एक्स.
14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्स.
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्स.
15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्स.
15119/20 जनता एक्स.
14241/42 नौचंदी एक्स.
13257/58 जनसाधारण एक्स.
15011/12 लखनऊ चंडीगढ़- लखनऊ एक्स.
15073/74 त्रिवेणी एक्स.
15075/76 त्रिवेणी एक्स.
15127/28 काशी विश्वनाथ एक्स.
12203/04 गरीबरथ एक्स.
15909/10 अवध असम एक्स.
15653/54 अमरनाथ एक्स.
12587/88 अमरनाथ एक्स.
15623/24 भगत की कोठी- कामख्या एक्स.
15531/32 सहरसा-अमृतसर- सहरसा एक्स.
12407/08 कर्मभूमि एक्स
15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्स.