फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway new time table may be implemented in July, 35 trains will run on changed route till May 19

Railway Update: जुलाई में लागू हो सकता है रेलवे का नया टाइम टेबल, 19 मई तक बदले मार्ग से चलेंगी 35 ट्रेनें

Sat, 18 May 2024 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 12:17 PM IST
सार

इस बार रेलवे का नया टाइम टेबल जुलाई से लागू हो सकता है। इसके लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय में अफसरों की बैठक चल रही है। उधर, पंजाब में किसान आंदोलन के कारण 35 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Railway new time table may be implemented in July, 35 trains will run on changed route till May 19
ट्रेन इंतजार करते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे का नया टाइम टेबल इस बार जुलाई में लागू हो सकता है। रेलवे के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में इसे लेकर पिछले कुछ दिन से बैठक चल रही है। मुरादाबाद से गुजरने वाली 20 ट्रेनों का समय नए टाइम टेबल में बदल सकता है। बिजनौर के बसी किरतपुर में कुछ ट्रेनों को ठहराव दिया जा सकता है।

विज्ञापन


साथ ही मंडल में एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने पर निर्णय हो सकता है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तैयारियों में जुटे हैं। स्पेशल को छोड़ दिया जाए तो मुरादाबाद मंडल में हर दिन 144 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इसके अलावा 60 के आसपास पैसेंजर ट्रेनें हैं।

विज्ञापन

ऐसे में इन ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कुछ छोटे स्टेशनों पर ठहराव खत्म किए जाएंगे। अन्य ट्रेनों के समय में बहुत ज्यादा नहीं लेकिन पांच से 15 मिनट तक का फर्क पड़ेगा। एक या दो ट्रेनों का समय कुछ घंटों तक परिवर्तित हो सकता है। बिजनौर में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जा सकता है।

जून के अंत तक रेलवे के आला अधिकारी यह सारा खाका तैयार कर लेंगे। इसके बाद जुलाई के अंत में नया टाइम टेबल घोषित करने की योजना है। हालांकि मंडल स्तरीय अधिकारी इस मामले पर स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन दिल्ली में जारी बैठकों की बात स्वीकार की है।

डीआरएम राजकुमार सिंह का कहना है कि टाइम टेबल को लेकर कमेटी काम कर रही है। समय आने पर जारी हो जाएगा।

9 मई तक बदले मार्ग से चलेंगी मंडल की 35 ट्रेनें
अंबाला मंडल के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना अब भी जारी है। इसके कारण पंजाब-जम्मू जाने वाली मंडल की 35 ट्रेनों का मार्ग 19 मई तक बदला रहेगा। ये ट्रेनें अंबाला-चंडीगढ़ होकर चलाई जा रही हैं। इनमें सियालदह, जम्मूतवी, शहीद, बेगमपुरा एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (15097) भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, (12237) बनारस जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, (15652) गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (18103) टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, (13151) कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 

(13307) धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, (14617) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, (14649) जयनगर अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस, (12491) बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस, (12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, (12355) पटना- जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14603) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 16 तक बदले रूट से चलेंगी।

विज्ञापन

(12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, (12407) न्यूजलपाईगुड़ी- अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस, (15933) न्यूतिनसुकिया- अमृतसर एक्सप्रेस, (04651) जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 16 मई तक अंबाला चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल होकर चलेंगी।

 

वापसी में अमृतसर से लौटने के दौरान ये सभी ट्रेनें सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलेंगी। इनके अलावा (15211-12) दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला तक ही किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 16 मई तक अंबाला से ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed