{"_id":"61c61dabbc6da61f6c681b98","slug":"railway-guard-arrested-red-handed-for-stealing-passenger-s-luggage-city-news-mbd413799815","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री का सामान चुराते रेलवे गार्ड रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री का सामान चुराते रेलवे गार्ड रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल (13006) में एक गार्ड बृहस्पतिवार रात को ढाई बजे यात्री का सामान चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी गार्ड सतेंद्र कुमार मुरादाबाद में तैनात है। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद पंजाब मेल से मुरादाबाद लौट रहा था।
इस दौरान ट्रेन के बी-5 कोच में सोते हुए यात्री का सामान चोरी करने के बाद वह ए-4 कोच की तरफ भागा। भागने की आहट से यात्री की नींद खुल गई। शोर होने पर दूसरे यात्रियों ने आरोपी को दबोच लिया। यात्रियों ने फौरन टीटीई को बुलाया और आरोपी सतेंद्र की तलाशी ली। इसमें आरोपी गार्ड के पास से महिला यात्री का पर्स, नकदी, कानों के टॉप्स और मोबाइल बरामद हुआ। उस समय ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन के पास से गुजरी रही थी। ट्रेन में तैनात मुरादाबाद के टीटीई रामेंद्र सिंह ने फौरन जीआरपी नजीबाबाद को सूचना दी। सूचना कंट्रोल तक पहुंची और ट्रेन के धामपुर पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी गार्ड सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ट्रेन काफी लेट भी हुई। यात्री दीपांकर चक्रवर्ती की तहरीर पर जीआरपी ने गार्ड के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। नजीबाबाद जीआरपी थाना प्रभारी सुभाष तोमर ने बताया कि आरोपी गार्ड सतेंद्र निवासी थाना छजलैट मुरादाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गार्ड सतेंद्र पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल में जा चुका है। जीआरपी के मुताबिक आरोपी ने पिछले वर्ष मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ही बाइक चुराई थी। इसके बाद जीआरपी मुरादाबाद ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे। इस मामले में गार्ड सतेंद्र कई महीने निलंबित रहा था। अब होने के बाद उसने दोबारा चोरी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गार्ड सतेंद्र सिंह से परिचय पत्र बरामद होने के बाद भी विभागीय अधिकारी मामले को छिपाने में लगे हैं। सीनियर डीओएम सुधीर कुमार का कहना है कि गार्ड द्वारा ट्रेन में चोरी करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं दूसरे विभागों के अधिकारी भी मामले पर पर्दा डाल रहे हैं। उनका कहना है कि चोरी करने वाला रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।