{"_id":"62c1ee3d3c08fc0cae05e605","slug":"railway-ground-will-repaired-by-18-lac-rupees-city-news-mbd433464156","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख रुपये से संवरेगा मेघना का क्रिकेट मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख रुपये से संवरेगा मेघना का क्रिकेट मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिस मैदान पर अभ्यास कर मेघना सिंह अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंची अब उसे संवारने के लिए रेलवे ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले क्रिकेट सुविधाओं का ही विकास किया जा रहा है। इसके लिए 18 लाख रुपये का बजट रेलवे को मिला है। प्रथम चरण में मैदान की लेवलिंग की जाएगी। इसके लिए मैदान पर हल्की खुदाई की गई है।
दिल्ली से सलेक्शन वन नाम की घास मंगाकर यहां लगाई जाएगी। इसके बाद तीन पिच तैयार की जाएंगी। जिनकी ऊंचाई जमीन से तीन इंच रहेगी। साथ ही अभ्यास के लिए नए नेट तैयार किए जा रहे हैं। पुराने नेट की दिशा में परिवर्तन किया गया है। पहले अभ्यास करते समय खिलाड़ी रनिंग ट्रैक पर आ जाते थे। इससे दौड़ने वाले एथलीटों को परेशानी होती थी। साथ ही बॉलर के जूतों से रनिंग ट्रैक पर गड्ढे हो जाते थे। पहले मैदान पर दो नेट थे, अब दो मिट्टी की पिच वाले और एक सीमेंट की पिच वाला नेट तैयार किया जा रहा है।
खिलाड़ियों के बैठने के लिए स्टैंड में भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रेलवे के स्पोर्ट्स अफसर सीनियर डीओएम सुधीर कुमार ने बताया कि क्रिकेटरों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेडियम में जो घास लगाई जाएगी, वह घरेलू क्रिकेट के मैदानों पर लगाई जाने वाली सर्वश्रेष्ठ घास है। हाल ही मे रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट को विकसित किया गया है। बॉस्केट बॉल कोर्ट पर नए पोल और बॉस्केट लगाए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की गई है।