फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rail track

टूटी पटरी से गुजरी गरीब रथ एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
rail track
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के धमौरा और शहजाद नगर के बीच शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने इंजन की रफ्तार कम कर ट्रेन वहां से गुजारी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक टूटने की जाने की मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (12203) शुक्रवार को सहरसा से अमृतसर जा रही थी। दोपहर बारह बजकर पंद्रह मिनट पर ट्रेन धमौरा और शहजाद नगर के बीच से गुजरी। इसी दौरान चालक ने तेज झटका महसूस किया। उन्होंने तुरंत ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। अगले स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे कंट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी गई। ट्रैक ठीक करने के बाद डेढ़ बजे ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इस दौरान एक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed