फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rail fracher

मुरादाबाद पॉवर केबिन समेत मंडल में चार जगह रेल पटरी चटकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
rail fracher
मुरादाबाद। मुरादाबाद स्टेशन के पॉवर केबिन समेत नगीना स्टेशन, हाकिमपुर और लक्सर में रेल पटरियां चटकने के मामले सामने आए। इसकी वजह से 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस और 18478 कलिंगाउत्कल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि इन ट्रेनों को पहले ही रोका गया, अन्यथा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

पटरी टूटी नंबर एक
पॉवर केबिन के पास चटकी पटरी
मुरादाबाद के पॉवर केबिन ईएसएम धर्मवीर के मुताबिक किमी संख्या 1400/30 के पास पटरी टूटी देखी गई। रविवार सुबह सात बजे नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मेसेज देने के बाद ट्रेनों को यहां से गुजरने नहीं दिया गया। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने तीस मिनट का समय ट्रैक को ठीक करने में लिया। इसके बाद ट्रैक को ट्रेनों के संचालन के लिए खोल दिया गया। चटकी पटरी से ट्रेन गुजरने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पटरी टूटी नंबर दो
मरम्मत होने के बाद कॉशन पर गुजारी ट्रेनें
बुंदकी स्टेशन और नगीना स्टेशन के बीच डाउन लाइन रविवार सुबह सात बजे चटकी मिली। गनीमत रही कि यहां से कोई ट्रेन नहीं गुजरी। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू कराई। किमी संख्या 1475/20-18 के बीच 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाने के बाद ट्रेनों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी टूटी नंबर तीन
कलिंग उत्कल गुजरने से पहले देखी चटकी पटरी
लक्सर स्टेशन के पास रविवार सुबह सात बजे पटरी चटकी देखने के बार रेल पथ निरीक्षक ने स्टेशन मास्टर को सूचना भेजी। नियंत्रण कक्ष को अलर्ट करने के साथ पीछे से आने वाली हरिद्वार से पुरी के बीच चलने वाली 18478 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। करीब 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। पटरी की मरम्मत पूरी होने के बाद 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाने के बाद ट्रेन को गुजारा जा सका।

पटरी टूटी नंबर चार
कीमैन ने देखी चटकी पटरी
हाकिमपुर के स्टेशन मास्टर ने रविवार सुबह सात बजे नियंत्रण कक्ष को जानकारी भेजी कि कीमैन शिव कुमार जोशी ने किमी संख्या 15/07-09 पर कैलाशा और हाकिमपुर स्टेशनों के बीच पटरी चटकी देखी गई है। अप लाइन पर मरम्मत के लिए अमरोहा स्टेशन से पीडब्लूआई स्टाफ को बुलवाया गया। करीब साढ़े सात बजे तक पटरी की मरम्मत पूरी कराई जा सकी। इस दौरान बरेली से दिल्ली के बीच चलने वाली 14315 इंटरसिटी को रोकना पड़ा। दस मिनट के बाद ही ट्रेन को गुजारा गया। मरम्मत पूरी होने के बाद 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed