{"_id":"281416f320c9af71801239ad8b5198d4","slug":"pushpendra-s-murder-case-master-mind-chunnilal-in-police-custudy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पेंद्र हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पेंद्र हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस के सनसनीखेज पुष्पेंद्र हत्याकांड के मास्टर माइंड व महिला
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के बाबू चुन्नी लाल को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार
कर लिया। पांच हजार के ईनामी हत्यारोपी चुन्नी लाल ने बताया कि बाबू
मुकु़ट लाल के साथ मिलकर मैंने हत्या की साजिश रची थी।
दोनों ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर पुष्पेंद्र की हत्या करा दी थी। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी सिटी रामसुरेश यादव ने 21 सितंबर को फव्वारा चौक और कपूर कंपनी तिराहे के बीच में बाइक सवार बदमाशों ने गोविंद नगर निवासी पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
भीड़ भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुष्पेंद्र के पिता आनंदपाल ने महिला कल्याण विभाग के बाबू चुन्नीलाल और मुकुट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 29 सितंबर को सिविल लाइंस पुलिस ने शहजादे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया था।
तब पुलिस ने बताया था कि मुकुट लाल और चुन्नी लाल ने सुपारी देकर पुष्पेंद्र की हत्या कराई थी। पुष्पेंद्र महिला कल्याण विभाग में बतौर संविदा पर नौकरी कर चुका था। उसे चुन्नी लाल और मुकुट लाल द्वारा विभाग में किए करोड़ों रुपये के घोटाले की जानकारी थी।
सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे पुष्पेंद्र ने आरटीआई के जरिये विभाग की जानकारी लेना शुरू कर दी थी। फंसे के डर में दोनों बाबुओं ने पुष्पेंद्र की हत्या की सुपारी तीन लाख रुपये में दे दी थी। कुछ दिन पहले ही मुकुट ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
बुधवार की रात सिविल लाइंस पुलिस ने फरार चुन्नीलाल निवासी दीन दयाल नगर निवासी थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चुन्नी लाल को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक में जेल भेज दिया।