फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Purse with jewelery taken out from woman's bag

Moradabad News: बुर्का पहनीं महिलाओं ने टेंपो में महिला के बैग से निकाल लिया जेवरों से पर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Purse with jewelery taken out from woman's bag
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में टेंपो में बुर्का पहनी महिलाओं ने एक महिला के बैग से जेवरों से भरा पर्स चोरी कर लिया। इसके बाद वह टेंपो से उतरकर बाइक पर बैठ कर भाग गईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूढापांडे के सिरसखेड़ा निवासी शन्नो ने बताया कि वह रामपुर में डा. आंबेडकर पार्क के पास अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से शन्नो टेंपो में सवार होकर घर लौट रही थी। महिला ने सोने का हार, सोने के झाले, सोने की अंगूठी और पांच सौ रुपये छोटे पर्स में रख लिए थे। महिला ने इस पर्स का बैग के अंदर रख लिया था।
विज्ञापन

टेंपो में मेरे बराबर में दो महिलाएं बुर्का पहनकर बैठी थीं आरोप है कि सफर के दौरान दोनों महिलाओं ने बैग की चेन खोलकर छोटा पर्स निकाल लिए। दोनों महिलाएं सिहोरा बाजे बस अड्डे पर उतरकर गई। यहां महिलाएं एक बाइक पर बैठकर भाग गई। बाइक वाला रामपुर से ही टेंपो के पीछे चल रहा था। मूंढापांडे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिलाओं उनके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article