फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Purchase of goats for sacrifice on Bakrid begins

Moradabad News: बकरीद पर कुर्बानी के लिए शुरू हुई बकरों की खरीदारी

Tue, 19 May 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 19 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Purchase of goats for sacrifice on Bakrid begins
कांठ। 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार होने से बाजार में खरीदारी को भारी भीड़ बढ़ गई है। कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीदारी की जा रही है। कांठ में लगे बकरा पशु बाजार में सोमवार को खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। लेकिन महंगाई होने के कारण खरीदार परेशान भी रहे।
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा के मद्देनजर सोमवार को सबसे अधिक भीड़ नगर के मीना बाजार में मुस्लिम महिलाओं की उमड़ रही है। कांठ का बाजार इस वक्त ईद के त्योहार के मद्देनजर गुलजार दिखाई दे रहा है। सबसे अधिक भीड़ सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ों, जूतों, ज्वेलरी, किराना आदि की दुकानों पर दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को कांठ के चौक बाजार गुड़मंडी और कब्रिस्तान में लगे बकरा पशु बाजार में भी भी कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन शौकीन, फईम, खुर्शीद, जावेद, मुज्जिमल आदि मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि इस बार बकरों की कीमत में पिछले वर्षों के मुकाबले काफी उछाल है। जो बकरा पिछले वर्ष 10 से 15 हजार रुपये में मिल जाता था। उसकी कीमत इस बार 20 से 30 हजार रुपये है, इस बार महंगाई अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed