फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pulwama attack: Rafi Farooq becomes Jihadi supporter from Lover Boy on Facebook moradabad

फेसबुक पर लवर बॉय से जेहादी समर्थक बना रफी फारुख, हैरान करने वाला शख्स

Sun, 17 Feb 2019 02:05 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Feb 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Pulwama attack: Rafi Farooq becomes Jihadi supporter from Lover Boy on Facebook moradabad
आरोपी छात्र

देशद्रोह के मुकदमे में नामजद कश्मीर के अनंतनाग का निवासी युवक रफी फारुख के फेसबुक से काफी सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं। वह लवर बॉय से जेहादी समर्थक भी बना है। यहां तक कि उसने अपना नाम रफी फारुख के अलावा रैफ फारुख और निकनेम सोनू भी लिख रखा है। 

विज्ञापन


इतने लंबे समय से देश विरोधी पोस्ट को लाइक और शेयर करने के बावजूद किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। एमआईटी में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (थर्ड ईयर) के कश्मीर के अनंतनाग निवासी रफी फारुख के खिलाफ भाजयुमो के शहर उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार ने थाना सिविल लाइंस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इस पर आरोप है कि फार्मेसी के छात्र मुजस्सम गनी के साथ मिलकर व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था। एफआईआर होने के बाद से वह गायब है। उसी के बाद फारुख के फेसबुक को देखा गया तो कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रफी फारूख 2013 से फेसबुक पर सक्रिय हुआ है। फेसबुक पर उसकी शुरुआत लवर बॉय के रूप में हुई थी। वह रोमांस के उपन्यास पढ़ता है। धीरे-धीरे इसकी मानसिकता में परिवर्तन होता गया।

कश्मीर की आजादी का पनप रहा था ख्याल

भले ही यह मुरादाबाद पढ़ रहा था लेकिन इसके जेहन में कश्मीर की आजादी के ख्याल ही पनप रहे थे। इसकी पोस्ट बताती है कि यह भारतीय जवानों से नफरत करता है। सेना की आलोचना करते हुए वहां सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई को नरसंहार का नाम दिया है। 

महबूबा मुफ्ती के भाजपा से अलग होने पर उसका समर्थन भी किया है। वह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का फैन भी है। उसकी पसंद पाकिस्तानी म्यूजिक और पाक टीवी भी है। लेकिन भारतीय फिल्म स्टार सलमान का भी प्रसंशक है और थ्री इडियट फिल्म में आमिर खान के पोस्टर को भी शेयर किया है।


देशद्रोह के मुकदमे में आरोपी फारुख ने भारत से पहले कश्मीर की क्रिकेट टीम के अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टीम होने की बात कही है। वह कश्मीर को अलग दर्जा देने का हिमायती है। साथ ही बाइकर्स भी है और वह प्रति घंटा 95 किलोमीटर तक वाइक चलाता रहा है। कश्मीरी के अलावा फ्रेंच, उर्दू और अंग्रेजी भाषा को लिख पढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed