{"_id":"620ea7a0d0981009886ff733","slug":"protest-of-students-city-news-mbd419177287","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीके कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीके कालेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। केजीके कालेज में बृहस्पतिवार को पार्किंग शुल्क लेने के विरोध में छात्रों ने प्राचार्य को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि अभी तक कालेज में छात्रों से शुल्क नहीं लिया जाता था, जबकि अब दस से 15 रुपये की पर्ची दी जा रही है। वहीं, प्राचार्य का कहना है कि 150 रुपये प्रति माह के हिसाब से शुल्क निर्धारित किया गया है। छात्रों के वाहनों की संख्या बढ़ने पर शुल्क में कमी की जा सकती है।
कालेज के छात्र कुशल शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्यों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विद्यार्थी कालेज परिसर में बने साइकिल स्टैंड में कई वर्षों से वाहन खड़े करते आए हैं और अभी तक कोई भी धनराशि वाहन की सुरक्षा की नहीं ली जाती थी, लेकिन बृहस्पतिवार को छात्रों ने जब अपने वाहन साइकिल स्टैंड में खड़े किए तो प्रति छात्र उनसे 10 से 15 रुपये की पर्ची वाहन सुरक्षा के नाम पर दी गई। छात्रों ने कालेज प्रशासन पर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। कुशल शर्मा ने कहा कि शैक्षिक सत्र के मध्य में छात्रों से वाहन पार्किंग शुल्क लेना गलत है। कालेज प्रशासन से शुल्क को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा छात्रों ने वार्षिक शुल्क की जानकारी मदवार उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि शुल्क में पारदर्शिता बनी रहे।
प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी का कहना है कि कालेज परिसर में इधर-उधर वाहन खड़े किए जा रहे थे। कालेज में अनुशासन बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। अगले सत्र से वाहन सुरक्षा का शुल्क फीस के साथ ही ले लिया जाएगा। यदि छात्र शुल्क नहीं देना चाहते हैं तो यह बाध्य नहीं है। ऐसे में छात्रों को साइकिल स्टैंड से बाहर अपने वाहन खड़े करने होंगे। इस दौरान रजत वशिष्ठ, सपना, शिल्पी सैनी, अभिषेक वार्ष्णेय, अंशिका रस्तोगी, अदिति, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।