फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of safai workers

सफाई कर्मचारियों की न होने पर विधानसभा घेरेंगे सफाई कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest of safai workers
मुरादाबाद। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष मानिकलाल नागर ने कहा कि प्रदेश में एक लाख स्थायी सफाई कर्मचारियों के पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार उन पर पर नियुक्ति नहीं कर रही है। उन्होंने एलान किया कि अगर सरकार ने सात दिसंबर तक इन मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश का वाल्मीकि सफाई कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक बारात घर में संगठन के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। शासनादेशों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन मांगों समेत 11 सूत्री मांग पत्र सरकार को देगी। यदि सात दिसंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नव निर्वाचित प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान ने अधिवेशन का एजेंडा पढ़ कर सुनाया और उस पर चर्चा की। संयोजक ओमीलाल वाल्मीकि ने बताया कि अधिवेशन में करीब 55 जिलों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इससे पहले संगठन के संपन्न चुनाव में मानिकलाल नागर को सर्वसम्मत से दोबारा अध्यक्ष तथा बिल्लू चौहान को महामंत्री (सरकार), प्रदीप चौहान को महामंत्री (संगठन), प्रेमबाबू वाल्मीकि को महामंत्री (प्रशासन) चुना गया। डॉ. दिनेश संतोषी को कोषाध्यक्ष चुना गया। अंत में सम्मेलन में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सुनील लश्करी, मुरारीलाल शेषन, नरीरज परासर आदि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed