फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of narmu members

नॉन सेफ्टी पदों को समाप्त करने के आदेश का नरमू ने किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
protest of narmu members
मुरादाबाद। भारतीय रेलवे सभी जोन से नॉन सेफ्टी (गैर संरक्षा) कैटेगरी वाले 50 फीसदी रिक्त पदों को समाप्त करने जा रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की निदेशक रेनु यादव ने 24 मई को सभी जोनल रेलवे को एक परत्र जारी किया है। इसके आदेश के विरोध में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। मंडल मंत्री राजेश चौबे की अगुआई में कार्यकर्ता भोजनावकाश के समय एकत्र हुए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडल मंत्री ने कहा कि रेलवे के लेखा, प्रशासनिक, सिविल, वाणिज्य, विद्युत, मैकेनिकल, स्वास्थ्य, कार्मिक, आरपीएफ, सिग्नल और दूर संचार, स्टोर आदि विभागों के 50 फीसदी रिक्त पदों को समाप्त करने का आदेश निरस्त किया जाना चहिए। उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक प्रदर्शन है यदि आदेश निरस्त नहीं हुआ तो एआईआरएफ और नरमू के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा की अगुआई में बड़ा आदोलन होगा। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री एके सिंघल, गोपेश चौधरी, सुहेल खालिद, विदुला सिंह, नफीस खान, दीपक यादव समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed