फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of illegal relation

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने महिला को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
protest of illegal relation
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध है। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 साल पहले पाकबड़ा थानाक्षेत्र निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि मार्च 2021 में उसे पता चला कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने ससुराल वालों ने पति की शिकायत की तो उन्होंने भी पति का ही साथ दिया। ससुरालियों ने महिला से कहा कि वह अपने मायके से पचास हजार रुपये और बाइक लेकर आए। इसके बाद पति उसे तंग नहीं करेगा। अगर मांग पूरी नहीं होगी तो वह पति से तलाक दिलवा देंगे। एसएसपी ने मुगलपुरा थाना प्रभारी को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed