{"_id":"630a700f1180c5430717bab7","slug":"protest-of-farmers-on-one-september-moradabad-news-mbd439156790","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर को किसान विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर को किसान विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता का करेंगे घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर किसान विद्युत विभाग की अनियमितताओं को लेकर एक सितंबर को मुख्य अभियंता का घेराव करेंगे॥ आरोप है कि विद्युत विभाग चाइनीज मीटर की आड़ में किसानों को प्रताड़ित कर रहा है।
भारतीय किसान यूूनियन (टिकैत) की मंडल स्तर पर लोक निर्माण विभाग परिसर में शनिवार को पंचायत हुई। पंचायत में चर्चा हुई कि विद्युत विभाग के अधिकारी चाइनीज मीटर लगाकर किसानों को आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बिजली की कटौती थम नहीं रही है, लेकिन बिल बढ़ती जा रही है। किसानों पर फर्जी मुकदमे भी लादे गए हैं। प्रवक्ता गौरव तोमर ने बताया कि इस मामले में किसानों ने एक सितंबर को विद्युत विभाग के दिल्ली रोड स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय को घेरने का निर्णय किया गया है। इसके साथ ही बरेली के किसानों के मुद्दे पर चर्चा की गई। कहा कि इफको प्रबंधन किसानों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो मुरादाबाद मंडल के किसान बरेली में धरना देने जाएंगे। इस मामले में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। मंडलीय पंचायत में मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर, बिजनौर के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अमरोहा के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल, प्रदेश के प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव, चौधरी ऋषिपाल सिंह, रामपुर के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, संभल के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।