फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Property dealers beat up retired excise inspector

Moradabad News: प्रॉपटी डीलरों ने आबकारी के सेवानिवृत्त दरोगा को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Property dealers beat up retired excise inspector
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा ने दो प्रापर्टी डीलरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी नेम सिंह ने बताया कि वह आबकारी विभाग से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि मऊ कांशीराम नगर निवासी नन्हें उर्फ सुरेश श्रीवास्तव और रामप्रकाश शर्मा प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दोनों से उनकी अच्छी जान पहचान है। नेम सिंह ने बताया कि उन्हें दोनों ने लालच दिया है कि अब वह सेवानिवृत्त हो गए हैं। प्रॉपर्टी के काम में पैसा लगा दें। अच्छा मुनाफा हो जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने नेम सिंह से छह लाख रुपये ले लिए थे। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने नेम सिंह को कोई मुनाफा भी नहीं दिया। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकाने लगे। तीन नवंबर को नन्हें उर्फ सुरेश श्रीवास्तव और रामप्रकाश शर्मा ने अपने घर पर रुपये देने के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed