फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Promising students get tablets, smile on their faces

होनहार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट, चेहरे पर छाई मुस्कान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Promising students get tablets, smile on their faces
मुरादाबाद। प्रदेश के पंचायतराज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान निधि एवं टैबलेट वितरित किए। टैबलेट मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।
विज्ञापन

सोमवार को सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी में सोमवार को सम्मान निधि और टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा -2020 में प्रदेश या जनपद स्तर पर मेरिट सूची में आने वाले दस-दस मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान निधि और टैबलेट दिया गया। प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र गौरव और महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा कांठ के छात्र जतिन को एक सम्मान निधि के रूप में एक लाख रुपये का चेक और टैबलेट दिया गया। जनपद स्तर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण 18 छात्र-छात्राओं को सम्मान निधि के रूप में 21000 का चेक और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी, उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज श्यामा कुमार समेत विद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed