मुरादाबाद में आधे घंटे की बारिश से कहीं धंसी सड़क, कहीं पलटे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर करीब आधे घंटे की हुई बारिश से ही शहर के कई स्थानों पर निकास अभाव में पानी सड़कों पर भर गया। सबसे बुरा हाल ईदगाह रोड का रहा। मार्ग पर हुए सीवर लाइन के काम के बाद खोद कर छोड़ दी गई सड़क दो स्थानों पर धंस गई। मार्ग पर पाट कर छोड़ी गई मिट्टी न सिर्फ कीचड़ में तब्दील हो गई बल्कि उससे गुजरते समय पानी भरे गड्ढों में फंस कर एक ई-रिक्शा पलट गया। शहर के अन्य कई स्थानों पर भी जल भराव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
जगह-जगह चोक नालियों के मोहल्ला गलशहीद, संभली गेट, इंदिरा चौक, जेल रोड, बुध बाजार समेत कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। सर्वाधिक बुरा हाल ईदगाह रोड का रहा। यहां सीवर लाइन डाले जाने के बाद सड़क पर बने गड्ढों व खोदी गई सड़क में सिर्फ मिट्टी पाट कर छोड़ दी गई। बारिश के कारण यह मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई।
इस मार्ग पर दो स्थानों पर सड़क भी धंस गई। कई जगह बने गड्ढों में भरे गंदे पानी के चलते ई-रिक्शा से लेकर बाइक और चौपहिया वाहन चालकों तक को खासी परेशानी हुई। एक सामान लेकर जा रहा ई-रिक्शे का टायर पानी भरे गड्ढे में फंस जाने के कारण पलट गया।