फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   probe team of railway returned from rampur

पूछताछ पूरी कर मुख्यालय लौटी रेलवे की जांच टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
probe team of railway returned from rampur
मुरादाबाद। मालगाड़ी डीरेलमेंट मामले में रेलवे मुख्यालय की टीम जांच पूरी कर बड़ौदा हाउस लौट गई है। चार दिन चली कार्रवाई में 12 लोगों के बयान दर्ज किए गए। दो बार घटनास्थल का मुआयना किया गया और क्षतिग्रस्त वैगन को भी परखा गया। वैगन का टूटा हुआ पहिया भी जांच के लिए भेजा गया है। अब रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि किसकी खामी के चलते डीरेलमेंट हुआ।
विज्ञापन

एक जुलाई की रात 09:35 बजे हादसे की सूचना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। तीन जुलाई को रामपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पटरियों के बोल्ट खुले मिलने में आपराधिक साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी की जांच के मुताबिक बोल्ट खुलने में आपराधिक साजिश नहीं थी। डीरेलमेंट से पहले दोपहर में घटनास्थल के पास ट्रैक मेंटिनेंस का काम हुआ। इस आधार पर और घटना के दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कराने पर शक की सुईं इंजीनियरिंग विभाग की ओर घूमी। मामले में कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मियों, शहजादनगर, घमौरा स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी के लोकोपायलट, गार्ड आदि के बयान भी दर्ज किए गए। सूत्रों के मुताबिक बयान में सब ने पहिये में हॉट एक्सेल की जानकारी न होना बताया है। डीआरएम अजय नंदन का कहना है कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ चीजें रह गई हैं, जिनके सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed