फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   probe in the allotment of land of dcdf

अब डीसीडीएफ की जगह आवंटित करने पर बैठी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
probe in the allotment of land of dcdf
रामपुर। हाईवे पर रेलवे स्टेशन के पास (जिला सहकारी विकास संघ) की जमीन को गलत तरीके से खाली कराने और आवंटित करने के मामले में जांच बैठा दी गई है। इसको लेकर डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद एहसान ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। यह जांच मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में सहायक निबंधक सहकारिता को सौंपी गई है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे डीसीडीएफ की कुछ जमीन है। इस जमीन पर एक बिल्डिंग बनी है जिसमें पहले क्वालिटी बार संचालित होता था। सपा की सरकार में बिल्डिंग को अचानक पुलिस की मदद से खाली करा लिया गया था। कहा गया था कि इस बिल्डिंग में डीसीडीएफ का कार्यालय खुलेगा। कुछ दिनों तक वहां डीसीडीएफ के कार्यालय का बोर्ड भी लगा था। मोहम्मद एहसान का कहना है कि बाद में यह बिल्डिंग गलत तरीके से आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के नाम पर आवंटित कर दी गई। उनका कहना है कि इस बिल्डिंग पर जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) का कर्ज है, जिसे किसी को आवंटित नहीं किया जा सकता है। हां, अगर बैंक चाहता तो इसे नीलाम कर सकता था। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने डीसीडीएफ की जगह और बिल्डिंग के आवंटन पर जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी आवंटन के दस्तावेज खंगाल रहे हैं। अभी तक की जांच में विकास भवन से पिछले तीन साल का रिकॉर्ड गायब होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed