{"_id":"61921477019617423a32ddbe","slug":"priyanka-gandhi-cancels-her-moradabad-visit-due-to-viral-fever-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वायरल बुखार की चपेट में आईं प्रियंका गांधी, अचानक टालना पड़ा मुरादाबाद का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वायरल बुखार की चपेट में आईं प्रियंका गांधी, अचानक टालना पड़ा मुरादाबाद का दौरा
Mon, 15 Nov 2021 01:34 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:34 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सोमवार को मुरादाबाद का प्रस्तावित दौरा अचानक टल गया। प्रियंका के वायरल बुखार की चपेट में आने को दौरा टलने की वजह बताया गया है।
उन्हें यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करना था। इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल होना था, जो सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे।
रविवार रात से ही मुरादाबाद में थे लल्लू
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार रात से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। सोमवार दोपहर उन्होंने अचानक प्रियंका के न आने की जानकारी दी। इससे पदाधिकारियों में निराशा छा गई।
विज्ञापन
जारी किया यह संदेश
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर प्रियंका के न आने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं।
मुरादाबाद में आज पदाधिकारी सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी ठीक होते ही मुरादाबाद में अपने कार्यक्रम की घोषणा करेंगी।