फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priyanka Gandhi cancels her Moradabad visit due to viral fever effect

यूपी: वायरल बुखार की चपेट में आईं प्रियंका गांधी, अचानक टालना पड़ा मुरादाबाद का दौरा

Mon, 15 Nov 2021 01:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 15 Nov 2021 01:34 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi cancels her Moradabad visit due to viral fever effect
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सोमवार को मुरादाबाद का प्रस्तावित दौरा अचानक टल गया। प्रियंका के वायरल बुखार की चपेट में आने को दौरा टलने की वजह बताया गया है।
विज्ञापन


उन्हें यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करना था। इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल होना था, जो सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


रविवार रात से ही मुरादाबाद में थे लल्लू
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार रात से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। सोमवार दोपहर उन्होंने अचानक प्रियंका के न आने की जानकारी दी। इससे पदाधिकारियों में निराशा छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी किया यह संदेश
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर प्रियंका के न आने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं।


मुरादाबाद में आज पदाधिकारी सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी ठीक होते ही मुरादाबाद में अपने कार्यक्रम की घोषणा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed