{"_id":"6236f8b05f0ad868b23b0801","slug":"private-bus-hit-the-bike-in-sambhal-two-friends-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संभल में प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संभल में प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत
Sun, 20 Mar 2022 03:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Mar 2022 03:24 PM IST
सार
यूपी के संभल में एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को बस सहित पकड़ लिया है।
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बबराला के इंदिरा चौक पर शनिवार की रात तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बस लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। शव पोस्टमार्टम को भेजा है
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी जीतू (19) के घर दुल्हैडी के दिन शनिवार को रंग खेलने के लिए उसका दोस्त धर्मेंद्र (20) निवासी बबराला आया हुआ था। शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे जीतू धर्मेंद्र को बबराला उसके घर बाइक से छोड़ने जा रहा था। बबराला में इंदिरा चौक पर पहुंचने के बाद जीतू ने बाइक बाजार की ओर मोड़ दी।
इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक दोनों घायल हो गए। चौराहे पर तैनात पुलिस ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने जीतू व धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से अनूपशहर रोड की ओर भागने लगा। चौराहे पर तैनात पुलिस ने बस को रोकने का प्रयास किया। पर चालक ने बस नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को कुछ दूरी पर बस सहित पकड़ लिया। दोनों दोस्तो की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
गुन्नौर कोतवाली रामवीर सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।