फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prisoner's vehicle collides with divider on Double Gate Bridge

Moradabad News: डबल फाटक पुल पर डिवाइडर से टकराया बंदी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Prisoner's vehicle collides with divider on Double Gate Bridge
मुरादाबाद। संभल में पेशी के बाद बंदियों को लेकर जिला कारागार आ रहे वाहन डबल फाटक पुल पर डिवाइडर से टकराया गया। गनीमत रही कि कोई बंदी या पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने सभी बंदियों को वाहन से निकालकर दूसरे वाहन से जेल भिजवा दिया है। सोमवार सुबह जिला कारागार से आठ बंदियों को लेकर पुलिस कर्मी संभल में पेशी पर ले गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वापस लौटते समय कटघर के डबल फाटक पुल के ऊपर डिवाइडर से वाहन टकरा गया। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सामने अचानक ई रिक्शा गया था। जिसे बचाने के प्रयास में वाहन डिवाइडर से टकरा गया था। हादसे की सूचना मिलने पर कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने सभी बंदियों को नीचे उतारकर दूसरे वाहन से जिला कारागार भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed