फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prisoner death in Moradabad district jail

मुरादाबाद: जिला जेल के बंदी की मौत, इस बात से परेशान था होरी लाल

Fri, 29 Apr 2022 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 11:07 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया जाएगा। सूचना मिलने पर होरी लाल के परिजन भी मुरादाबाद आ गए।

विज्ञापन
prisoner death in Moradabad district jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला जेल के एक बंदी की मौत हो गई। वह 23 अप्रैल से जेल अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार शाम हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, संभल जनपद के चंदौसी थानाक्षेत्र के मोहल्ला राज निवासी होरी लाल (28) हलवाई था। 21 अप्रैल को चंदौसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह निर्वस्त्र होकर एक घर में घुस गया था। उस वक्त घर में महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन


जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को होरी लाल को हाईपर टेंशन की दिक्कत के चलते जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया दिया गया था। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed