{"_id":"61439c808ebc3e8477790d0f","slug":"preparations-to-shine-everything-before-cm-s-visit-officials-gathered-city-news-mbd4029327109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे से पहले सब कुछ चमकाने की तैयारी, जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे से पहले सब कुछ चमकाने की तैयारी, जुटे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 21 और 22 सितंबर को मुख्यमंत्री के संभावित मंडलीय दौरे की तैयारियों में पूरा प्रशासनिक अमला जुट गया है। कोशिश है कि दौरे से पहले सब कुछ चकाचक करा दिया जाए। जिन स्थानों से वह गुजरेंगे उन रास्तों की सड़कें चकाचक कराने का प्लान है। डीएम, एसएसपी ने कई अधिकारियों के साथ ठाकुरद्वारा का दौरा कर सीएम की संभावित जनसभा स्थल का रोड मैप तैयार किया।
मुुरादाबाद में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ आनंद वर्धन, एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह और लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन लक्ष्मी नारायाण सहित कई अधिकारी ठाकुरद्वारा पहुंचे। यहां रतुपुरा कालेज के मैदान में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे सीएम के जनसभा प्रस्तावित है। अधिकारियों ने कालेज में जनसभा स्थल का दौरा कर जनसभा के लिए तैयार होने वाले मंच की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को दी गई। जलभराव की संभावना के चलते निचले स्थानों पर मिट्टी डलवाने को कहा गया।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बिजनौर का दौरा कर वहां के प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की। बिजनौर में सीएम द्वारा मेडिकल कालेज का शिलान्यास संभावित है। इसके लिए वहां के प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को मंडलायुक्त ने परखा ।
विज्ञापन
लोनिवि अधिकारी अपनी देखरेख में बनवाएंगे मंच और हेलीपेड
अपनी देखरेख में बनवाएंगे हैलीपैड ओर ,मंचसीएम की जनसभा स्थल के अधिकारियों ने हैलीपेड, स्टेज और पार्किंग व्यवस्था के लिए व्यवस्था देखी। जनसभा स्थल तक आने वाले रास्तों की हालत पर भ्रमण किया गया। कुछ जगह सड़क खराब थी और पानी भरा था। इसे दो दिन में ठीक कराने को कहा गया। हैलीपेड और स्टेज को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी अपनी देखरेख में तैयार कराएंगे। सड़कों को भी दो दिन में दुरुस्त कराने को कहा गया है, हालांकि बारिश का मौसम देखते हुए तैयारियों को लेकर अधिकारी कुछ चिंतित भी नजर आए।
पूर्व सांसद की सलाह भी ले रहे अधिकारी
पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के गांव में सीएम के कार्यक्रम से पूर्व सांसद की अहमियत और बढ़ गई है। अधिकारी भी तैयारियों में उनकी सलाह भी ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा क्षेत्र में दौरे के दौरे पूर्व सांसद साथ रहे और तैयारियों में उनकी सलाह लेते रहे।
निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने की हिदायत
मंडल के जनपदों में निर्माणाधीन कई बड़े कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा गया है। कोशिश है कि सीएम के दौरे पर उनका उद्धाटन करा लिया जाए। कुछ नई परियोजनाओं के शिलान्यास कराने की भी तैयारी है। जिन्हें अंतिम रुप दिया जा रहा है। 18 सितंबर तक ये फाइनल हो जाएंगे इसके बाद इनके शिलापट आदि बनवाए जाएंगे।
रामपुर में भी मेडिकल कालेज के शिलान्यास की संभावना
ये भी संभावना जताई जा रही है कि सीएम रामपुर में भी मेडिकल कालेज का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि इस सबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि इसकी संभावना तो है लेकिन अभी तक कोई अधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है।
रोहित अग्रवाल