{"_id":"620ea57fd48f0a0af17772fb","slug":"preparation-of-counting-moradabad-news-mbd419176197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारी का खाका तैयार, डीएम आज बैठक कर देंगे फाइनल टच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारी का खाका तैयार, डीएम आज बैठक कर देंगे फाइनल टच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन अब मतगणना की तैयारी में जुट गया है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 टेबिलें लगाई जाएंगी व करीब 500 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई है।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह सीटों मुरादाबाद शहर, मुरादाबाद देहात, बिलारी, कुंदरकी, ठाकुरद्वार और कांठ पर मतदान कार्य 14 फरवरी को संपन्न हो चुका है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। इसकी तैयारी में प्रशासन अभी से जुट गया है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि मतगणना के कार्य का मोटा-मोटा खाका तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबिलें मतगणना कार्मिकों के लिए तथा एक टेबिल आरओ के लिए लगाई जाएगी। इस तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 15 टेबिलें लगाए जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टेबिल पर चार कार्मिकों की मतगणना ड्यूटी भी होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में बैंक तथा अकाउंट विभाग के कर्मचारियों को मुख्य रूप से लगाया जाएगा। इनकी संख्या करीब 500 होगी। इसकी भी तैयारी कर ली गई है। कर्मचारियों को मतगणना की तिथि निकट आने पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि कर्मचारी उसे भूले नहीं। सीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को डीएम निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेने के बाद। जिसमें मतगणना की तैयारी को उनके निर्देश के क्रम में अंतिम रूप दिया जाएगा तथा उसी के मुताबिक मतगणना की तैयारी जिले में शुरू कर दी जाएगी।